जल गंगा संवर्धन अभियान शिवना तट पर नवांकुर संस्था ने की साफ-सफाई, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान शिवना तट पर नवांकुर संस्था ने की साफ-सफाई, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

मंदसौर

Shares

जल गंगा संवर्धन अभियान शिवना तट पर नवांकुर संस्था ने की साफ-सफाई, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे श्जल गंगा संवर्धन अभियानश् के अंतर्गत आज खिड़की माता मंदिर के पास शिवना नदी के तट पर स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति, नौगांवा के माध्यम से खिड़की माता मंदिर परिसर में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल स्रोतों के पुनरुद्धार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी ने कहा कि जिले के समस्त विकासखंडों के प्रत्येक सेक्टर में नवांकुर संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर सकते हैं। बैठक के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने संकल्प को धरातल पर उतारते हुए शिवना नदी के तट पर गहन साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे से कचरा और प्लास्टिक हटाया गया। स्वच्छता के बाद जिला समन्वयक द्वारा सभी को नदी तट पर श्ध्यानश् करवाया गया, जिससे प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत हो सके। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों को जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के डाटा एंट्री ऑपरेटर दशरथ नायक, राजमल प्रजापति, नवांकुर संस्था से रतनलाल चौहान, परामर्शदाता अनिल सुमन, प्रस्फुटन समितियों से सुनील ररोतीया, रमेश अहिरवार, श्याम जैन एवं श्यामलाल पाटीदार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *