फसल पर अफलन,इल्लियों का प्रकोप बालागुड़ा के किसान ने 6 बीघा उड़द की फसल पर चलाया रोटावेटर

फसल पर अफलन,इल्लियों का प्रकोप बालागुड़ा के किसान ने 6 बीघा उड़द की फसल पर चलाया रोटावेटर

मंदसौर

Shares

फसल पर अफलन,इल्लियों का प्रकोप बालागुड़ा के किसान ने 6 बीघा उड़द की फसल पर चलाया रोटावेटर

मल्हारगढ़। क्षेत्र में किसान फसलों के  वाजिब दाम नही मिलने से काफी परेशान है ऊपर से इल्लियों,व अफलन,पिलामोजेक ने मुह आया निवाला छीन लिया है और किसानों की कमर तोड़ कर रखदी है,किसान अपनी खड़ी फसल पर रोटावेटर चलाने को मजबूर है।
शनिवार को मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव बालागुड़ा में किसान पवन पाटीदार ने अफलन व उपज के वाजिब भाव नही मिलने के कारण उड़द की फसल पर रोटावेटर चला कर नष्ट करदी।पवन पाटीदार ने बताया कि मैने सबसे मंहगा उड़द का बीज निर्मल 7 बोया था, जिसपर लगभग 60 हजार रुपये खर्चा आया लेकिन अफलन ओर इल्लियों का प्रकोप के कारण मुझे यह रोटावेटर चलाना पड़ा है।
मोके पहुंचे कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जो कि अम्बानी अडानी की सरकार है किसानो की नही। मोदीजी 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने की बात करते थे लेकिन आज किसानों को उपज का लागत मूल्य भी नही मिल रहा है।सोयाबीन के भाव किसानों को नही मिल पारहे है कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 8 हजार रुपये क्विंटल होना चाहिए। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की यादव सरकार किसानों का खून चूसने का काम कर रही है।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में आज सबसे ज्यादा दुखी एवं परेशान किसान है भाजपा सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जस की तस तत्काल लागू करना चाहिए।किसान अपनी जायज मांगो को लेकर शांति प्रिय आंदोलन करता है तो उसे बंदूक व लाठी के बल पर रोका जाता है।किसानों को अपनी उपज का मूल्य निर्धारण करने का अधिकार मिलना चाहिए।
किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है महंगाई चरम पर है उपज ओने पोंने दामो में बिक रही है प्राकृतिक आपदा की मार भी किसान को झेलना पड़ती है।
इस मौके पर मंडलम अध्यक्ष द्वय,कन्हैयालाल गुर्जर, दिनेश गुप्ता काचरिया,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया,ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल पाटीदार,आदि मौजूद थे।

ALSO READ -  नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की

ये भी पढ़े – पर्यूषण महापर्व पर भगवान अजीतनाथ मंदिर में हुई भगवान की अंगरंचना

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *