इंडिया पोस्ट पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा का हुआ शुभारंभ
मंदसौर – अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग श्री चंद्रेश कुमार जैन द्वारा बताया गया कि मंदसौर में डाक विभाग द्वारा “इंडिया पोस्ट पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेवा के माध्यम से अब आमजन, व्यापारी, संस्थान एवं फर्म एक कॉल कर अपने पार्सल की बुकिंग करवा सकेंगे। डाक विभाग द्वारा घर से पार्सल पिकअप की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह सेवा वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। डाक विभाग की ईमानदार एवं भरोसेमंद सेवाओं के कारण आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। नई सेवा से व्यापारियों और नागरिकों को तेज व सरल पार्सल सेवा का लाभ मिलेगा। शुभारंभ के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से 50 पार्सल पिकअप कर बुक किए गए। इस पहल से डाक विभाग की सेवाएं और अधिक सुलभ तथा प्रभावी बनेंगी। कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।

इंडिया पोस्ट पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा का हुआ शुभारंभ
WhatsApp Group
Join Now
