मनरेगा कोई मेहरबानी नहीं, किसानों व मजदूरों का अधिकार है – मीनाक्षी नटराजन
मनरेगा बचाओ एवं किसानों के हुए नुकसान के विरोध में जिला कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन सम्पन्न
मंदसौर । मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को कमजोर करने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है । मनरेगा गांवों की आर्थिक रीढ़ है और केवल नाम बदलने से ग्रामीणों व मजदूरों का भला नहीं होने वाला। उक्त विचार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी चौराहा, मंदसौर पर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
सुश्री नटराजन ने कहा कि मनरेगा कोई सरकारी मेहरबानी नहीं, बल्कि मजदूरों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील भारत के किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी। जब देश पर टैरिफ लगाए जा रहे थे, तब केंद्र सरकार केवल दिखावटी बयानबाजी करती रही । इस सरकार को आम आदमी, किसान और मजदूरों से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि यह केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता करती है । उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान के बावजूद जमीनी सर्वे के बजाय कार्यालयों में बैठकर औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किसानों को बिना सर्वे के तत्काल मुआवजा प्रदान किया था । धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि हाल ही में जिले में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों को आज तक मुआवजा राशि नही मिली है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों के हक ओर अधिकारों की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी। श्री गुर्जर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत कर दी है, जबकि राज्य सरकार स्वयं आर्थिक संकट से जूझ रही है। यह योजना को कमजोर करने का सोचा-समझा प्रयास है ।लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने पर तुली हुई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जिसे किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की । धरना प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य व पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई । इस विशाल धरना प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान,मजदूर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । धरने के बाद सभी कार्यकर्तागण गांधी चौराहा से रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिटी कोतवाली पहुँच कर दो ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम व राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस धरने को संबोधित करने वालो मे पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया,श्री परशुराम सिसोदिया,श्री राकेश पाटीदार,श्री राजेश रघुवंशी,श्री सोमिल नाहटा,श्री मुकेश पोरवाल,श्री राकेश पाटीदार, कांतिलाल राठौर,सुरेन्द्र कुमावत,गोविंग सिंह पंवार,मो.हनीफ शेख,तरुण खींची,अजय लोढ़ा,गणपतलाल पंवार,शक्तिदान सिंह सिसोदिया,अनिल शर्मा,जगदीप सिंह राजपूत, विकास दशोरा,सत्यनारायण पाटीदार,विजेश मालेचा जगदीश धनगर,हनुमंत सिंह राठौर,राहुल जेन, दुर्गेश सिंह पटेल,अनीस मंसूरी,दीपक सिंह गुर्जर, निर्विकार रातडिया युनुस मेव,बड़ीलाल धाकड़,रफत पयामी,रूपल संचेती,वर्षा सांखला,रंगलाल धनगर,राघव सिंह शक्तावत आदि ने धरने को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मांगरिया,रमेश ब्रिजवानी,सुनील गुप्ता ने किया वहीं कार्यक्रम का आभार मल्हारगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने माना ।
साथ ही इस विशाल धरने में अपनी सहभागिता करने वालो मे ब्लाक अध्यक्षगण में सर्वश्री वीरेंद्र सिंह हाडा,गोपाल विश्वकर्मा,महेश पाटीदार,किशोर सिंह पंवार,सुरेश धाकड़,जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वश्री शीतल सिंह बोराना अजहर हयात मेव,अजगर मेव,त्रिलोक पाटीदार,शंभूलाल चौहान,मो.खलील शेख,राजनारायण लाड़,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,सलीम मंसूरी,कमलेश जैन,मनीष मेहर गोविंद सिंह सिसोदिया,परमेश्वर पाटीदार,किशनलाल चौहान,साबिर इलेक्ट्रीशियन,मुस्तफा कपाड़िया, मुर्तजा घड़ियाली,कालू कविश्वर,वसीम खान,माजिद चौधरी,जगदीश कोठारी,शंभूलाल केलवा,संजय मंडलोई,विनोद मंडलोई,मदन सिंह चौहान,धर्मेंद्र शर्मा,प्रमोद शर्मा,राजेंद्र छाजेड़,संजय नाहर, के के सिंह भाटी,महेंद्र पोरवाल,निर्मल फरक्या,समरथ गुर्जर,आदित्य पाटिल,सकलेन करार,मोर्चा संगठन में दिलीप देवड़ा,ललित चंदेल,राजेंद्र सेठिया,अंसार मंसूरी,श्याम सिंह चौहान,महिलाओं में माया मेहता,राखी सत्रावाला,नेहा कनकमल जेन,अनीता भदोरिया,साजिया खान,मीना चौहान,सुनीता माली,साथ ही इस धरने में मुकेश बोराना शंभूलाल परिहार,मुकेश धाकड़,लियाकत नीलगर,हर्ष पाटीदार,रमेश राठौर,जुनेद अब्बासी,शंकरलाल सूर्यवंशी,साबिर शाह,आबिद मेव,राजेंद्र कुमावत,गगन माली,शैलेश माली,विक्रम सिंह,विजय पाटीदार,विशाल सोनी राजेंद्र सोलंकी,रामप्रसाद फरक्या,अनिल मुलासिया पप्पू भेरू ,लाल गुर्जर,बाबू मंसूरी,गफ्फार भाई,प्रमोद फरक्या,कोहिनूर मेव,अंसार मेव,दुर्गा शंकर धाकड़,शैलेंद्र गोस्वामी,सुरेश पाटीदार,मनोहर नाहटा,श्याम सालवी,आमीन खान,सुखदेव कुमावत,वकार खान विश्वनाथ सोनी,अजय सोनी, उदे सिंह चौहान,ईश्वर सूर्यवंशी, बालाराम गुर्जर,दिनेश नाई,पंकज कटारिया,रमेश गिर गणपतलाल,मान सिंह गुर्जर पृथ्वीपाल सिंह आक्या,किशोर उनियाणा,मोहन लाल प्रजापत,पंकज मुजावदिया,विवेक बैरागी,प्रतीक गिरोठिया,दीपू सेन प्रहलाद मालवीय,राहुल बंबोरिया,घनश्याम कुशवाह,फिरोज आगवान,बनवारी लाल वर्मा,शाहरुख पठान,अब्दुल हनीफ,प्रीतम पंचोली मुकेश कुमार गौड़ रवि विनायका,भेरूलाल राठौर,मुकेश पाटीदार आदि कई सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता व किसान,मजदूरों ने इस धरना प्रदर्शन में सहभागिता की ।

मनरेगा बचाओ एवं किसानों के हुए नुकसान के विरोध में जिला कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन सम्पन्न
WhatsApp Group
Join Now
