झांतला में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षो उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया
ग्राम झांतला में,गुरुवार को नगर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षो,उल्लास उमंग उत्साह सद्भाव के साथ के मनाया गया । पंचमुखी बालाजी, व , मंशा,पूर्ण बालाजी के मंदिर पर हनुमान जी का चौले से आकर्षक श्रृंगार किया गया व मंदिर को फुलो कि मालाओ से सजाया गया व रंग बिरंगी लाईटों से विधुत साज सज्जा कि
गई।
ग्रामवासियों कि और से गावं में सुख शांति एवं समृद्धी कि कामना को लेकर मंदिर पर ग्रामीणों हवन पूजन एवं अनुष्ठान किया गया । इस अवसर प्रात: 7 बजे से 11 बजें तक मंदिर पर हवन पूजन व अनुष्ठान आदि किए गए। मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा चढ़ाई गई एवं महॉआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । बजरंग हो बालाजी पवन चले रण,धीरा,वो बाला उद्घोष से पूरा माहौल धर्म मय हो गया।
रात्रि के समय भव्य, दोनों मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ के साथ संगीतमय सुंदरकांड बेंगु एंड पार्टी कलाकारो,द्वारा पेश की गई। इस अवसर पर सिंगोली तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना व सिंगोली थाना के झांतला बीट प्रभारी विशाल गंगवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे पंचमुखी बालाजी पर कन्या भोजन के साथ सभी अतिथियों को भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित थे ।*

झांतला में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षो उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया
WhatsApp Group
Join Now
