महावीर जन्म कल्याणक पर सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ का भव्य डिजिटल आयोजन
‘वैरागी की डगर’ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मंदसौर। महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक भव्य एवं डिजिटल आयोजन किया गया रश्मि सिंघई रश्मि जेतावत और भारती जी अग्रवाल ने संचालन
किया सांय 4 बजे आयोजित जैन मेले में लगभग 40 स्टॉल लगाए गए, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही और मेला अत्यंत सफल रहा।
संध्या कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार नवकार मंत्र के साथ की गई। सर्व प्रथम मंगलाचरण निधी गोधा पुष्पा रांका, अनीता धींग, नीलू गांधी द्वारा प्रस्तुत की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री सारिका बाकलीवाल द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों, बीओडी मेंबर्स एवं मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देकर इसे सफल बनाया।
संध्या समय आयोजित डिजिटल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘वैरागी की डगर’ नाटक का मंचन किया गया जिसे हर्षदीप बाकलीवाल द्वारा डिजिटल रूपांतरण किया गया जिसमें तीर्थंकर के वैराग्य प्राप्त करने की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के गर्भ, जन्म एवं मोक्ष तक के जीवन प्रसंगों को अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, बीओडी मेंबर्स एवं प्रतिनिधियों, पूर्व महामंत्रीयो को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सदैव हरे-भरे एवं खुशहाल जीवन का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी
साथ ही निधि गोधा द्वारा वर्षभर का लेखा-जोखा वांचिक रूप में प्रस्तुत किया गया।
समग्र रूप से यह आयोजन अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल रहा।
जानकारी महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता द्वारा प्रदान की

