नक्षत्र वाटिका में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

नक्षत्र वाटिका में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

नक्षत्र वाटिका में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

अठाना। स्थानीय नगर में दीपावाली पर्व धूमधाम उत्साह पूर्वक मनाया गया। खुब मिठाईयां बनाईं गई एक दूसरे को बधाईयां शुभकामनाएं दी गई। पटाखा बाजार में पटाखे भी खुब बिक्री हुई। महिलाओं द्वारा घर घर रंगोलियां बनाई गई । गोबर से भगवान श्री गोवर्धन की आकृति बनाई भोग लगाया और उत्साह पूर्वक पर्व मनाया गया। इस सनातन धर्म का प्रमुख पांच दिवसीय धार्मिक पर्व दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दुसरे दिन समीप स्थित विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के फार्म हाउस नक्षत्र वाटिका में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा अर्चना करते हुए गौ माता को लापसी पुड़ी गुड आदि व्यंजन खिलाकर दीपोत्सव पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जावद विधानसभा क्षेत्र एवं जिले भर से नागरिक कार्यकर्ताओं ने सामिल होकर त्यौंहार मनाया एवं भगवान श्री गोवर्धन की पूजा अर्चना कर गोवंश को लापसी पुड़ी गुड खिलाई।
अरावली पर्वतमाला की गोद में स्थित नक्षत्र वाटिका गौशाला गौ माता की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया।
बड़ी संख्या में लोगों ओर मातृशक्ति गौ सेवकों व गौभक्तों ने गौवंश को सजाकर गोबर के गोवर्धन बनाएं, उनकी पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार पुष्कर राज नागदा राजु बंशीलाल नागदा द्वारा किए गए। गौ माता को लापसी, गुड, खली इत्यादि का आहार कराया। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा पवन पाटीदार महेंद्र भटनागर सुनील शर्मा चंद्रेश ऐरन अनिल नाहटा रिखबचंद गोपावत श्याम सुंदर काबरा गोपाल चारण सचिन गोखरू अर्जन माली सोहनलाल माली सचिन जैन जयप्रकाश पाड़ला सुखलाल सेन मिडिया प्रभारी रमेश प्रजापत मुकेश धाकड़ पवन सेन राकेश बैरागी फुलचंद वीरवाल सत्यनारायण सेन भरत प्रजापत जावद सरवानिया महाराज रतनगढ़ सिंगोली मंडल के पदाधिकारियों नगर परिषदों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गणों सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, माताएं बहनों की उपस्थिति में सभी को अन्नकुट का प्रसाद ग्रहण किया गया ज्ञात रहे विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा संचालित गौशाला में एक सौ से अधिक देशी नस्ल की गौ माता इस गौशाला में स्थित है । शांतिलाल चौहान द्वारा फोटो प्रेषित है,,

ALSO READ -  नलखेड़ा से एक दर्जन श्रद्धालु गंगासागर व दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

ये भी पढ़े – खोर के सरवानिया चौराहे पर माँ गोरजा सेवा समिति दुवारा गोवर्धन पूजा करी गई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *