श्री सांवरिया गौशाला कुंचड़ोद में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

श्री सांवरिया गौशाला कुंचड़ोद में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

मंदसौर

Shares

श्री सांवरिया गौशाला कुंचड़ोद में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व  

मन्दसौर।  समीपस्थ ग्राम कुंचडोद स्थित श्री सांवरिया गौशाला में गौ माता का विधि विधान से पूजन अर्चन कर पुष्पमाला धारण कराकर व गौ माता को लापसी गुड का भोग लगाकर गोपाष्टमी पर्व मनाया।
पतंजलि योग गुरू बंशीलाल टांक ने बताया कि भगवान कृष्ण ने जिस दिन वृंदावन में गायों को चराने का मंगलमय शुभ दिवस आयोजित किया था भगवान बालकृष्ण और भैया बलराम ग्वाल बालों के साथ स्वयं गाय चराने के लिए गए थे, उसी क्रम में आज भी कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गायों का पूजन किया जाता है। उसकी कड़ी में सांवलिया गौशाला में यह पर्व मनाकर गौमाता का पूजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सांवरिया गौशाला में लगभग साढे 500 गोवंश है,  जिनकी प्रतिदिन पर्याप्त हरी घास चरी भूसा से सेवा हो रही है।
इस अवसर पर गौशाला समिति संरक्षक लक्ष्मीनारायण परमार, पतंजलि योग गुरु बंसीलाल टॉक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुंडेल, सचिव कारुराम कुमावत वरिष्ठ सदस्य पूर्व सरपंच गोवर्धन
रोडवार, लक्ष्मी नारायण प्रजापत, निर्मल कुमार जैन, सेवक समरथ परमानंद राकेश शांतिलाल सहित गौशाला समिति के सदस्यगण गोसेवक आदि ने उपस्थित रहकर गोपाष्टमी पर्व मनाया व  पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

Shares
ALSO READ -  सी एम डॉ मोहन यादव से सी ए जय मारू की लंदन में मुलाकात
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *