नीमच में गौवंश से जुड़ी समस्याओं को लेकर गौ सेवा समिति नीमच गऊ सेवा दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
समिति ने शहर में सड़कों पर घूम रहे गौवंश की अनिवार्य टैगिंग की मांग करते हुए कहा है कि
बिना टैग के गौवंश के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
ऐसे में सभी गौवंश को टैग लगाकर उनके मालिक की पहचान सुनिश्चित की जाए
और लापरवाह गौपालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि
बिना टैग वाले गौवंश को गौशाला भेजा जाए,
और टैगिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही
उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द किया जाए।
इसके साथ ही समिति ने
बेसहारा नंदियों के लिए अलग गौशाला बनाए जाने की मांग भी उठाई है,
ताकि शहर की सड़कों पर घूम रहे नंदियों से
आमजन को परेशानी न हो।
समिति ने रबी सीजन को देखते हुए
गेहूं के सुखले और भूसे के अवैध भंडारण व जिले से बाहर परिवहन पर रोक लगाने,
शासन स्तर पर खरीदी कर
गौपालकों को रियायती दर पर उपलब्ध कराने की मांग की है।
साथ ही सड़कों पर गौवंश छोड़ने वालों पर
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन
इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।

नीमच में गौवंश से जुड़ी समस्याओं को लेकर गौ सेवा समिति नीमच गऊ सेवा दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
WhatsApp Group
Join Now
