कपड़ा व्यापारी संघ का गठन अरविंद मालू अध्यक्ष,सपंत चौहरा कोषाध्यक्ष बने।

कपड़ा व्यापारी संघ का गठन अरविंद मालू अध्यक्ष,सपंत चौहरा कोषाध्यक्ष बने।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

कपड़ा व्यापारी संघ का गठन अरविंद मालू अध्यक्ष,सपंत चौहरा कोषाध्यक्ष बने।

अमावस्या को रहेगा कपड़ा मार्केट बंद।

सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार नवीन वर्षारंभ 2026 के अवसर पर आज कपड़ा व्यापारी संघ का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया साल कि बारह अमावस्या में से त्योहार की दो अमावस्या को छोड़कर शेष सभी अमावस्या को कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इसके साथ ही मौत मरण के समय भी आवश्यक कपड़े दिए जाने का निर्णय लिया है।
कल्याण नाथ आश्रम गणेश सोनी के फार्म हाउस पर आयोजित कपड़ा व्यापारी संघ की बैठक में संघ का अध्यक्ष अरविंद मालू को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष अनिल कुमार जैन , सचिव सिद्दिक निलगर, कोषाध्यक्ष सपंत चौहरा को बनाया गया। कपड़ा व्यापारी संघ में करीब तीस व्यापारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इस अवसर पर सत्यनारायण मालू , ईश्वर सिंह पंवार, संजय बम्ब, दिलीप सोनी ,जाकीर मंसुरी , इरफान रंगरेज, आरीफ शाह , अयूब रंगरेज, जाकीर रंगेज, सुनिल बैरागी, अजय बैरागी, मुकेश सोजंदिया , चेतन योगी, शरीफ टेलर , योगेश पाटीदार, कुंदन कहार , टीपू रंगरेज, तनवीर निलगर, शूभम , जाफर मंसुरी , राहुल पाटीदार , हरि पाल सहित अन्य कपड़ा व्यापारी उपस्थित थे।

Shares
ALSO READ -  आयुष मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत - मलेरिया औषधि का वितरण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *