मिलावटी से मुक्ति‍ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही

मिलावटी से मुक्ति‍ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही

नीमच

Shares

मिलावटी से मुक्ति‍ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्यवाही,

तीन संस्‍थानों से लिए खाद्य पदार्थो के 9 नमूने,

नीमच 21 फरवरी 2024,  कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम व्‍दारा नीमच स्थित तीन फर्मो का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के 3 नमूने  लिए गए और  6 नमूने खाद्य सुरक्षा सर्विलेंस प्लान के तहत जांच हेतु लिये गये। टीम व्‍दारा कुल 9 नमुने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि नीमच में श्री कृष्णा दूध डेरी टीचर कॉलोनी के सामने  नीमच से एक नमूना मिश्रीत दूध, बालाजी दूध डेयरी नीमच सिटी रोड नीमच से एक, नमूना मिश्रित दूध एवं एक नमूना मावा का व केश्‍वर बेकरी सीआरपीएफ रोड नीमच से  निर्माण मे प्रयुक्त खाद्य  व खाद्य एक नमूना लिक्विड फूड कलर पिंक, एक  नमूना लिक्विड फूड कलर यल्लो, एक नमूना ड्राय यिस्‍ट, एक नमूना बेकरी वनस्पति, एक नमूना टोस्ट व एक नमूना खारी का लिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – पूरी निष्‍पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ दस्‍तावेजों का सत्‍यापन करें-एडीएम सुश्री नेहा मीना

Shares
ALSO READ -  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की हुई जाँच
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *