खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, छः संस्थानों से लिये सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, छः संस्थानों से लिये सेम्पल

मंदसौर

Shares


मंदसौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, छः संस्थानों से लिये सेम्पल, आमजनों को अच्छे से अच्छी एवं शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इस हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगतार कार्यवाही कर रहा है। जिला कलेक्टर के निदेर्शानुसार 17 फरवरी  को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए मंदसौर के छः संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते लीगल एवं सर्विलेंस के नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि 17 फरवरी को कार्यवाही  और निरीक्षण के दौरान हरिओम दूध डेयरी से पनीर एवं दूध, खत्री दूध डेयरी से दूध, श्री राठौर दूध डेयरी से दूध, नाकोड एजेन्सी से दूध, सांची दुग्ध संघ प्लांटसे दूध एवं घी और जैन श्री कार्पोरेशन से दूध का नमूना लिया गया।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।
श्री जामोद ने बताया कि आमजनों को अच्छी और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तु मिले इसके लिए सभी संस्थानों के संचालकों को अपने यहां साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तुएं ही विक्रय करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये।

ये भी पढ़े – नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने दिए नगर पालिका वित्तीय बजट पर सुझाव

Shares
ALSO READ -  पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *