खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेशानुर्सार  खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 13 नवम्बर बुधवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के चार संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि  13 नवम्बर बुधवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के पाटीदार मावा भट्टी ग्राम झावल से मावा, राठौर किराना झावल से धनिया पाउडर, मंसूरी किराना स्टोर्स झावल से घी, गुलाब जामुन मिक्स और मोहित किराना स्टोर्स से आम का अचार का नमुने लिये गये हैं। सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान सभी संस्थानो को अपने यहां साफ सफाई रखने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े – सीतामऊ पेरामाउंट के खिलाड़ियों ने जीते 25 मेडल

Shares
ALSO READ -  अंतरिम बजट विकास को गति देने वाला - चंदवानी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *