श्री तीन छत्री बालाजी धाम पर शुरू हुआ पांच दिवसीय श्री हनुमंत जन्मोत्सव
निकली कलश यात्रा, यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ, आज होगी भव्य भजन संध्या
मंदसौर। श्री हनुमंत जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में पंचदिवसीय श्री हनुमान महायज्ञ का आयोजन श्री तीन छत्री बालाजी धाम परिसर 29 मार्च रविवार से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम श्री श्री 108 श्री महंत श्रीरामकिशोर दास जी महाराज (श्री तीन छत्री बालाजी धाम, मन्दसौर), यज्ञाचार्य जी श्री विष्णु शर्मा (रठाना) के नेतृत्व में हो रहा है।
महोत्सव की शुरूआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई कलश यात्रा जगतपुरा स्थित गणपति मंदिर के यहां से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री तीन छत्री बालाजी धाम पर पहुंची। महोत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर पर नवकुण्डात्मक श्री हनुमंत महायज्ञ हेतु यज्ञशाला का निर्माण भी किया गया है जहां पर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ में 27 जोड़े सम्मिलित हुए।
29 मार्च से प्रारंभ हुए आयोजन 2 अप्रैल को इसका समापन होगा। महोत्सव के अंतर्गत आज 30 मार्च 2026,सोमवार को रात्री – 8 बजे से भव्य भजन संध्या होगी। 31 मार्च 2026, मंगलवार को रात्री – 8 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। 1 अप्रैल को यज्ञ अनुष्ठान होगे वही यज्ञ पूणार्हुति 02 अप्रेल 2026,गुरुवार को होगी। पूणार्हूति के अवसर पर महाप्रसादी / भण्डारा का आयोजन सायं 5 बजे से प्रभु ईच्छा तक रहेगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत हनुमंत जन्मोत्सव पर ध्वजा यात्रा – दि. 2 अप्रेल 2026 गुरूवार, प्रात: 8 बजे, श्री बड़े बालाजी बस स्टेण्ड से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई तीन छत्री बालाजी धाम पर पहुंचेगी।
यज्ञाचार्य श्रीविष्णु शर्मा (रठाना) ने बताया कि हमारे शास्त्रों में यज्ञों के विशेष महत्व का उल्लेख है। यज्ञ की आहूतियां हमारे जीवन की नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता मेंं परिवर्तित कर देती है। इसलिए प्रतिवर्षा नुसार इस वर्ष भी श्री तीन छत्री बालाजी धाम, मन्दसौर पर पांच दिवसीय नवकुण्डात्मक श्री हनुमंत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

