किसानों को सोन खाद के बारे में किया जागरूक

Shares

खण्डवा – किसानों को सोन खाद के बारे में किया जागरूक, नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा खंडवा जिला पंधाना ब्लॉक के ग्राम जलकंुआ में ट्विन पीट टॉयलेट की जानकारी को लेकर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस दौरान किसानों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दो गड्डे वाले शौचालय निर्माण एवं उससे बनी हुई सोन खाद के बारे में जानकारी दी। किसानों को मल मूत्र से निर्मित खाद में उपस्थित तत्वों और उसके मृदा एवं फसलों पर होने वाले प्रभावों के बारे बताया गया। अंत में किसानों द्वारा भी इसके उपयोग के तरीकों एवं तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी हासिल की गई, ताकि भविष्य में इसका उपयोग खाद के रूप में किया जा सके। इसके साथ ही किसान श्री रामपाल द्वारा सोन खाद तैयार किया गया उसके फसल में क्या फायदे हैं जानकारी दी गई। अन्य किसानों को भी सोन खाद का उपयोग अपनी फसल में डालने के लिए जागरूक किया गया। किसान द्वारा सोन खाद का डेमो प्रदर्शन अपनी गेहूं की फसल में किया गया। किसानों को गेहूं व चने की फसल प्रबंधन की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आई.टी.सी. व सीपा संस्था से शैलेन्द्र सिंह जादौन उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – सी.एम.एच.ओ. डॉ. जुगतावत ने बी.एम.ओ. को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment