गुजरथ स्कूल में विदाई समारोह, छात्र छात्राओं व शिक्षक का सम्मान

गुजरथ स्कूल में विदाई समारोह, छात्र छात्राओं व शिक्षक का सम्मान

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

गुजरथ स्कूल में विदाई समारोह, छात्र छात्राओं व शिक्षक का सम्मान

कुकड़ेश्वर – कुकड़ेश्वर संकुल केंद्र अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुज़रथ में 27 फरवरी को कक्षा 5 वी के छात्र छात्राओं व स्कूल शिक्षक नरेश देराश्री का विदाई समारोह स्कूल परिवार द्वारा रखा गया। वर्तमान वर्ष 2025-26 में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत रहे छात्र छात्राओं आगामी शिक्षण सत्र में अन्यत्र अध्यापन हेतु विदाई दी गई व स्कूल में वर्ष भर में हुई गतिविधियो में सहभागी बने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये गए। वंही विगत लगभग 15 वर्षो से शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुज़रथ में सेवारत रहे शिक्षक नरेश देराश्री का स्थानांतरण सेमली इस्तमुरार हो जाने पर, विद्यालय परिवार द्वारा व ग्राम पंचायत चिकली ब्लॉक के सरपंच प्रतिनिधि करण रावत (मीणा) द्वारा साफा बंधवाकर व शॉल श्री फल प्रदान कर सम्मानित करते हुए विदाई दी।
विदाई समारोह सहित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जूनापानी हाई स्कूल प्राचार्य प्रमोदकुमार चौहान, पिपलिया रावजी के उच्च मा.शि. राजेश पाटीदार, ग्राम पंचायत चिकली ब्लॉक के सरपंच प्रतिनिधि करण रावत, माध्यमिक शिक्षक नारायण दायणा, जनशिक्षक राकेश पाटीदार व गिरजाशंकर मालवीय, एस.एम.सी. अध्यक्ष दशरथ रावत, प्रकाश बैरागी मौजूद थे।
विदाई समारोह में प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान, नारायण दायणा, नवलकिशोर पाटीदार आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समरथगिर गोस्वामी (शिक्षक) द्वारा किया गया व आभार प्रकाश पाटीदार (संस्था प्रधान) द्वारा व्यक्त किया गया। ततपश्चात उपस्थित छात्र छात्राओं का सहभोज हुआ।

Shares
ALSO READ -  खेत से 8 फिट लम्बे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर वन विभाग ने चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *