जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया गया

जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया गया

मंदसौर

Shares

जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया गया

अभियान में 2 लाख 50 हजार 497 संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्‍क्रीनिंग की गई

82 हजार 84 एक्‍स-रे की जांच एवं 19 हजार बलगम की जांच नि:शुल्‍क की गई

अभियान में सम्पूर्ण जिले में 1812 निक्षय मित्र बनाए गए

मंदसौर – जिला क्षय अधिकारी डॉ द्विवेदी ने बताया कि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले ने टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतरीन कार्य किया। जिले में 07 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्‍त भारत अभियान चला। अभियान अंतर्गत जिले के समस्‍त ग्राम पंचायत एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे टीबी की बीमारी के प्रति जन जागरूकता लाते हुए घर-घर सर्वे का कार्य संपादित किया गया। सर्वे के दौरान जांच और उपचार दोनों किए गए। टीबी मुक्‍त मंदसौर हेतु शिविर का आयोजन करते हुए एक्‍स-रे एवं बलगम की जांच की गई। अभियान के अंतर्गत जिले मे पूर्व से 1 हजार 513 टीबी मरीज उपचाररत थे। जिन्‍है नि:शुल्‍क दवाईया एवं भारत सरकार के द्वारा 1 हजार प्रतिमाह मरीजों को डीबीटी के माध्‍यम से राशि प्रदान की गई। शिविर मे कुल 784 नवीन मरीजों की खोज की गई तथा शिविर के माध्‍यम से 2 लाख 50 हजार 497 संभावित लक्षणों वाले हितग्राहियों की घर-घर स्‍क्रीनिंग करते हुए 82 हजार 84 एक्‍स-रे की जांच एवं 19 हजार बलगम की जांच नि:शुल्‍क शिविर के माध्‍यम से की गई।

अभियान में जिले के समस्‍त जनप्रतिनिधि, समस्‍त शासकीय विभाग, पत्रकारगण, एनजीओ द्वारा टीबी मरीजों के लिए 1812 निक्षय मित्र बनते हुए 2 हजार 259 फुड बास्‍केट टीबी मरीजों को प्रदान किए गए। फुड बास्‍केट मे दाल, चना, गुड, सोयाबडी, मुंगफली का दाना प्रदान किए गए। जो कि टीबी मरीज को प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन उपलब्‍ध कराता है।

ALSO READ -  खंडवा आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब वालों पर ही कार्यवाही

07 दिसंबर 2024 से चले इस अभियान अंतर्गत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, आशा कार्यकर्ता, कम्‍युनिटी हैल्‍थ ऑफिसर, महिला स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, पुरूष स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, सरपंचगण, रोजगार सहायक, राजस्‍व अमला द्वारा जिले की 468 ग्राम पंचायतों मे से 148 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्‍त ग्राम पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया।

ये भी पढ़े – एफडीपी वाडी कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 1200 वाडियों की स्थापना की गई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *