विधायक सखलेचा के प्रयासों से नीमच एवं सिवनी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मंजूरी

विधायक सखलेचा के प्रयासों से नीमच एवं सिवनी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मंजूरी

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

विधायक सखलेचा के प्रयासों से नीमच एवं सिवनी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मंजूरी

नीमच जिले के लिए अच्छी खबर, चिकित्सा के क्षेत्र मे होगे नए आयाम स्थापित

सिंगोली:- नीमच मेडिकल कॉलेज को लेकर अच्छी खबर सामने आई है, सरकार ने तीन मेडिकल कालेज (नीमच, मंदसौर एवं सिवनी) में 50-50 सीट को लेकर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। वरिष्ट विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के अथक प्रयास मेडिकल कॉलेज को लेकर सराहनीय रहे हैं। मंत्री रहते हुए सिवनी जिला सखलेचा के प्रभार में था, वहां भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर पढ़ाई हेतु मंजूरी दिलवाने के लिए श्री सखलेचा लगातार प्रयासरत रहे हैं।

हमारे प्रतिनिधी से चर्चा मे श्री सखलेचा ने कहा कि “सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से आज नीमच जिला क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है, सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी सहित जिले के तीनो विधायकों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से आज नीमच में मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहा है। अभी 50 सीटों की अनुमति शासन से मिली है, हमने 100 सीटों की अनुमति के लिए पुनः मांग की है।”

गौर तलब है की पिछले दिनों नीमच, मंदसौर एवं सिवनी जिले के मेडिकल कॉलेज को उच्च स्तरीय टीम द्वारा मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने हेतु और अधिक तैयारी हेतु कहा गया था। जिसके पश्चात जनप्रतिनिधियों ने कॉलेज टीम के साथ बैठक कर जल्द तैयारी पूर्ण करने के निर्देश भी दिए एवं सरकार तक बात पंहुचने की भी बात की थी, इस बार नीमच मेडिकल कॉलेज को 50 सीटों पर अध्ययन शुरू करवाने की अनुमति मिली है जो कि क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।

ALSO READ -  पर्युषण पर्व का पांचवा दिन दान दिवस के रूप मे मनाया

नीमच मे मेडिकल कॉलेज की 50 सीटो से चिकित्सा के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित होगे

नीमच जिले को मिले मेडिकल कॉलेज से क्षेत्र के लोगो मे जिले को अच्छी चिकित्सा सेवा की आश बंधी है और जन प्रतिनिधियो के प्रयास से यहां के मेडिकल कालेज को 50 सीटो की अनुमति मिलने से क्षेत्र के लोगो मे हर्ष की लहर है और ऐसा माना जाए की नीमच मे अब चिकित्सा के क्षेत्र मे नए आयाम स्थापित होगे

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – सफाई कर्मचारी दिवस पर रिटायर हुए कर्मचारियों का राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ने किया स्वागत!

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *