जीरन तहसील के गमेरपुरा गांव में पुश्तैनी बाड़ा जमीन को लेकर विवाद

जीरन तहसील के गमेरपुरा गांव में पुश्तैनी बाड़ा जमीन को लेकर विवाद

नीमच

Shares

जीरन तहसील के गमेरपुरा गांव में पुश्तैनी बाड़ा जमीन को लेकर विवाद

नीमच जिले की जीरन तहसील के ग्राम गमेरपुरा में पुश्तैनी बाड़ा जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी विध्याबाई मीणा ने सोमवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदन में विध्याबाई मीणा ने बताया कि उनका पुश्तैनी बाड़ा वर्षों से उनके कब्जे में है, जहां मवेशी बांधे जाते हैं। आरोप है कि 30 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गांव के कुछ लोग एकजुट होकर आए और बाड़े के पत्थर हटाकर जबरन रास्ता निकालने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके व उनके पुत्र के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया।
पीड़िता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना जीरन में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आवेदन में कई आरोपियों के नाम भी उल्लेखित किए गए हैं। महिला का कहना है कि आरोपियों के पास पहले से पारंपरिक रास्ता मौजूद है, इसके बावजूद दबंगई दिखाते हुए उनके बाड़े की जमीन से नया रास्ता निकाला जा रहा है।
विध्याबाई मीणा ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में अन्य बाड़े भी शासकीय भूमि पर बने हुए हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके बाड़े को लेकर ही की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय और समाधान नहीं हुआ तो वह कोई कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगी।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *