जावद में शनिवार सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह।
जावद। क्षेत्र में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली सुबह 6 बजे से 9 बजे तक जावद और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30°C तथा न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के बाद दोपहर में मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट आया।
हाल ही में जावद और सिंगोली क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अपनी फसलों और उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि किसी संभावित नुकसान से बचा जा सके।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

