दलौदा पब्लिक स्कूल की बेसबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

दलौदा पब्लिक स्कूल की बेसबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

मंदसौर

Shares

दलौदा पब्लिक स्कूल की बेसबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

दलौदा। दलौदा पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय की बेसबॉल टीम ने इंदौर में आयोजित सब जूनियर बेसबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया है।
टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधक श्रीमती सोनाली जेन व शिक्षकों एवं अभिभावकों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

सोनाली विपिन जेन
मंदसौर

Shares
ALSO READ -  पत्रकार विजयेन्द्र फांफरिया ने पत्र लिख, नई आबादी थाने का नाम भगवान पशुपतिनाथ के नाम पर किये जाने की मांग कि
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *