जन अभियान परिषद के तत्वावधान में दलोदा सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न

जन अभियान परिषद के तत्वावधान में दलोदा सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न

मंदसौर

Shares

जन अभियान परिषद के तत्वावधान में दलोदा सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न

प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदारी के साथ कार्य करे तो वह समाज के लिए एक श्रेष्ठ उदाहरण बन सकता है – श्रीमती भट्ट

मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में मंदसौर विकासखंड के दलोदा सेक्टर में ग्राम सगवाली के मंदिर परिसर में सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला समन्वयक ने बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदारी के साथ कार्य करे तो वह समाज के लिए एक श्रेष्ठ उदाहरण बन सकता है। विकासखंड समन्वयक ने उपस्थित सदस्यों को परिषद के विभिन्न एप्स की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर परामर्शदाता रूपदेव सिंह सिसौदिया सहित दलोदा सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवकनागेंद्र सिंह सिसौदिया, जगदीश जी आंजना करजु, सतीश टेलर, हरीश राठौर देहरी , गोपाल कुमावत पालसोडा, कारू सिंह पालिया लाल मुहा महेंद्र सिंह सगवाली अनार सिंह सगवाली जवाहर लाल धनगर सगवाली आदि उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम विकास, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर विस्तृत चर्चा की।

Shares
ALSO READ -  गाँधीसागर अभयारण्य में छठवें पक्षी सर्वेक्षण का हुआ समापन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *