नौंगांवा में साईबर फाड जागरूकता एवं वित्तोय साक्षरता कार्यकम सम्पन्न

नौंगांवा में साईबर फाड जागरूकता एवं वित्तोय साक्षरता कार्यकम सम्पन्न

मंदसौर

Shares

नौंगांवा में साईबर फाड जागरूकता एवं वित्तोय साक्षरता कार्यकम सम्पन्न

मन्दसौर। जिले के ग्राम नोगावा में संस्था अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति द्वारा आईशर फाउण्डेशन के वित्तीय सहयोग से डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल साईबर फाड विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के ट्रेनर श्री आई.ए. मन्सुरी द्वारा साइबर फाड विषय पर उपस्थित ग्रामीण जनो को साईबर फाड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा बताया कि किस प्रकार साइबर ठग आपकी जमा पूंजी को विभिन्न आधुनिक तरीके से ठग सकते है । इसके लिये सर्तकता जरूरी है। डिजिटल सर्तकता रहेगी तो, कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुचा पायेगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के स्टॉफ एवं उपस्थित जनो द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। संस्था के ट्रेनर श्री राजेश जोशी द्वारा उपस्थित जनो को साईबर फाड व सोशल मिडिया प्लेटफार्म, आॅनलाईन पेमेन्ट, फर्जी वेबसाईट आदि के बारे में उदाहरण सहित रोचक जानकारी से अवगत कराकर सावधान रहने हेतु जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में मोबाईल से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी की सत्य घटनाओ से ग्रामीण जन को बताकर जागरूक रहने को कहा किसी भी प्रकार का ओटीपी या लिंक शेयर नहीं करना नही तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है, सर्तकता ही बचाव है एवं डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानुन नहीं होता है। ऐसा कोई भी अधिकारी नही कर सकता है, जानकारी दी गई। संस्था के ट्रैनर श्री सुरेन्द्र सिंह भदोरिया द्वारा उपस्थित जनो को वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तृत जानकारी दी उनके द्वारा विभिन्न शासकीया योजनाओ की जानकारी भी उपस्थित जनो को दी गई। संस्था द्वारा उपस्थित जनो का रजीस्ट्रेशन किया गया एवं सर्तकता किट दी गई, जिसमे साईबर जागरूकता पेम्पलेट, बजट डायरी, पेन दिये गये।

ALSO READ -  कलेक्टर,एसपी के निर्देशन में एसएसटी टीम ने 19 किलोग्राम चांदी के आभुषण जप्त किए

ये भी पढ़े – जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता सम्पन्न

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *