सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग

सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर कुत्तों के हमले में एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बेजुबान पशुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। रविवार को वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि श्री देवीलाल धनगर ने वार्ड नंबर 6 में घायल गोवंश की सूचना गोरक्षा दल को दी। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची, जहां कुत्ते गोवंश को नोच रहे थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल गोवंश को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और गौ वाहन की सहायता से सेमली स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। यह नगर परिषद के लिए पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार गोवंश कुत्तों के हमलों का शिकार हो चुके हैं। हर बार सूचना मिलने पर गोरक्षा दल मौके पर पहुंचकर घायल गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर उपचार कराता है। गोरक्षा दल पिछले लगभग 4 वर्षों से सरवानिया महाराज में बेजुबान पशुओं के लिए स्थायी गौ उपचार केंद्र और जमीन की मांग कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर परिषद की बैठकों में भी इस विषय पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि घायल और बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। वर्तमान में गोरक्षा दल ही सीमित संसाधनों में इन बेजुबान पशुओं की सेवा कर रहा है। गोरक्षा दल व नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गौ उपचार केंद्र या गौशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में त्वरित उपचार सुनिश्चित हो सके और बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सके।

ALSO READ -  सेमली चन्द्रावत गाव में उबड़ खाबड़ सड़क से हो रहे ग्रामीणजन सहित स्कूली विद्यार्थी भारी परेशान, नही हुआ अभी तक समस्या का समाधान

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *