चेटीचंड पर्व पर निकले चल समारोह का कांग्रेसजन ने किया भव्य स्वागत, विधायक विपिन जैन ने दी शुभकामनाएं

चेटीचंड पर्व पर निकले चल समारोह का कांग्रेसजन ने किया भव्य स्वागत, विधायक विपिन जैन ने दी शुभकामनाएं

मंदसौर

Shares

चेटीचंड पर्व पर निकले चल समारोह का कांग्रेसजन ने किया भव्य स्वागत, विधायक विपिन जैन ने दी शुभकामनाएं

मंदसौर। भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव एवं  चेटीचंड   पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार रात्रि नगर में सिंधी समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया ।  इस दौरान भारत माता चौराहा पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर समाजजनों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया । कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर सिंधी समाज को चेटीचंड पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चेटीचंड केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल का संदेश सद्भाव, भाईचारा और समाज को जोड़ने का है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने चल समारोह में शामिल समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया । कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, श्री मनजीत सिंह टुटेजा, ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत, अजय लोढ़ा, तरुण खींची, रविंद्र सिंह राका,सुरेन्द्र कुमावत, दिनेश कल्याणी, राजनारायण लाड़, संदीप सलोद महिलाओ में सुनीता बंडी, राखी सत्रावाला, दीप्ति पोखरना भी शामिल रहीं। साथ ही जितेंद्र सोपरा, सुनील बसेर, कैलाश मनवानी, निर्मल बसेर, पंकज सतीदासानी, अंबालाल हिंगोरिया, विश्वनाथ सोनी, रमेश ब्रिजवानी, शिव कुमार कवीश्वर ,आशाराम कुमावत, मो. फारुख कुरैशी, दशरथ सिंह राठौर, नितेश सतीदासानी, हिम्मत पोखरना, शैलेंद्र मारोठिया, अक्षय सेठिया, राकेश सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  मन्दसौर नगर की यातायात अव्यवस्था से लगने वाला जाम नगर की परेशानियों की नियति बन चुका है
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *