कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Shares

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

सिंगोली:-भारत रत्न, संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 80वी जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मनाई।
स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर शाम 5 बजे नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने पुष्पहार एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुलाल लगाकर उनकी जन्म जयंती मनाई।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने बताया कि स्व राजीव गांधी का जन्म आजादी से तीन साल पहले आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वे हमारे देश के युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था लागू करके गांव गांव को राजनीति से जोड़ने का काम किया, साथ ही संचार क्रांति के माध्यम से कम्प्यूटर युग की शुरुआत की। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है। वहीं पूर्व जिला सचिव पंकज तिवारी कहा कि स्व राजीव गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान रहा है। उनकी दूरगामी सोच के कारण ही देश में संचार क्रांति का जन्म हुआ और इसीलिए हम राजीव गांधी जी को संचार क्रांति का जनक कहकर बुलाते हैं। हमे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा तभी हम कांग्रेस और उसकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर देश की नीव मजबूत कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, सचिव अतुल मेहर, मंडलम अध्यक्ष कालू अग्रवाल, पूर्व जिला सचिव पंकज तिवारी, कार्यालय मंत्री मेहबूब मेव, राजकुमार छिपा, रितेश सेठिया, अशोक मेहर, सत्यनारायण विश्नोई, सत्तू धाकड़, घोटू धाकड़, ख्वाजा हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने व्यक्त किया।

ALSO READ -  जनकपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न

ये भी पढ़े – नगर सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की मनाई जयंती और किया याद

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment