कार्यस्थल पर तैयारियों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने ने लिया जायजा।

कार्यस्थल पर तैयारियों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने ने लिया जायजा।

खरगोन

Shares

कार्यस्थल पर तैयारियों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने ने लिया जायजा। माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव के दिनांक 01 जनवरी 2024 को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूर्ण मुस्तैदी से लग गया है।

आज कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने नवगृह मेला मैदान पर संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर टेन्ट, यातायात, बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी के आगमन के रास्ते, आभार यात्रा के मार्ग, समीक्षा बैठक हॉल आदि स्थानों की समीक्षा की।

कार्यस्थल पर तैयारियों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने ने लिया जायजा।
यह होगी आभार यात्रा

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रोटोकाल अनुसार माननीय मुख्यमंत्री प्रातः 12.20 को मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। वहीं मुख्य सड़क पर उनकी जन आभार यात्रा प्रारंभ होगी जो नवगृह मेला मैदान तक आवेगी। पूरे रास्ते में लगभग 40 मंच सड़क के दोनों ओर बनेंगे जिससे मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत होगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने तहसीलदार श्री मुकेश मचार एवं सीएमओ श्री एमआर निगवाल को मंच के स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

मंचीय व्यवस्था

मुख्य मंच कलेक्टर कार्यालय की ओर 40 बाय 80 फीट का बनेगा। जिसके पीछे माननीय मुख्यमंत्री महोदय, वरिष्ठ अधिकारियों, अति विशिष्ट जनप्रतिनिधियों हेतु तीन ग्रीन रूम बनाएं जाएंगे। मंच के सामने 40 फीट की डी एवं उसके बाद 400 बाय 100 फीट का जर्मन डोम लगेगा। जिसके दोनों ओर 60 बाय 300 फीट का टेन्ट लगेगा। मंच के मध्य से 100 फीट लंबा रैम्प भी बनाया जाएगा। इस प्रकार लगभग 25000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने टेन्ट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए हैं। मंचीय सभा के पश्चात मुख्यमंत्री महोदय कलेक्टर सभागृह में कानून सुरक्षा की बैठक एवं उसके बाद योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें इन्दौर संभाग के समस्त वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ALSO READ -  कलेक्‍टर ने लिया मनासा में मतदान दलों में प्रशिक्षण का जायजा
05 घण्टे रहेंगे नवगृह की नगरी में

नव वर्ष का लगभग पूरा दिन निमाड़ को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश अनुसार वे 05 घण्टे खरगोन में रहेंगे।

मौसम पर रहेगी नजर

वैधशाला द्वारा जारी फोरकास्ट अनुसार दिनांक 01 जनवरी को मौसम में कोहरा रह सकता है। इस हेतु पांडाल में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से श्री मिश्री लाल कोहरे

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री के 01 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने की बैठक

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *