भीषण गर्मी में ठंडा पानी देगा राहत, गांधी चौराहे पर किया जल मंदिर का शुभारंभ
मंदसौर | गर्मी की दस्तक के साथ ही पक्षियों के साथ मानवता की सेवा में तत्पर ‘पंछी बचाओ अभियान’ ने जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गांधी चौराहा स्थित शाशकीय महारानी स्कूल के बाहर तृतीय जल मंदिर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह जल मंदिर भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, राह चलते मुसाफिरों और जरूरतमंदों की प्यास बुझाने का कार्य करेगा।
जल मंदिर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मंदसौर विधायक विपिन जैन एवं कुमावत समाज के अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अभियान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और ‘पंछी बचाओ अभियान’ जिस निस्वार्थ भाव से यह सेवा दे रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। बलराम कुमावत ओर ओम कुमावत जैसे लोगों के सहयोग से ओर
जनसहयोग से साकार हो रहा संकल्प कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक राकेश भाटी ने बताया कि समाज के आशीर्वाद और सहयोग से ही सेवा के ये प्रकल्प निरंतर बढ़ रहे हैं। गांधी चौराहा जैसे व्यस्त क्षेत्र में शीतल पेयजल की सुविधा मिलने से स्थानीय दुकानदारों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व में भी जिला चिकित्सालय के गेट के बाहर ओर जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर जल मंदिर संस्था स्थापित कर चुकी हे ।
कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष विकास दशोरा, संस्था के संस्थापक राकेश भाटी, पत्रकार ओम कुमावत, ब्रांड एंबेसडर पलक्ष ओसवाल, मातृशक्ति अध्यक्ष कुसुम पोरवाल, ललिता कुमावत, फरदीन शाह, अमन चौहान,राजेश चौधरी, आदि उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और अभियान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

