दुकान हड़पने के दबाव से व्यापारी ने खाया ज़हर, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

दुकान हड़पने के दबाव से व्यापारी ने खाया ज़हर, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

मंदसौर

Shares

दुकान हड़पने के दबाव से व्यापारी ने खाया ज़हर, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

मन्दसौर। शहर के नयापुरा क्षेत्र में ब्याज की अवैध वसूलीए जान से मारने की धमकी और दुकान खाली कराने के दबाव से परेशान एक व्यापारी द्वारा ज़हर खा लेने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक मन्दसौर को आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता मुस्कान पति इनायत खांए निवासी राज बेकरी के पासए मेवातीपुरा नयापुरा मन्दसौर ने बताया कि उनके पति इनायत खां के साथ आरोपियों द्वारा लगातार डराने.धमकानेए मारपीट करने और अवैध ब्याज की वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति ने दिनांक 02 जनवरी 2026 को ज़हर खा लियाए जिन्हें पहले सिविल अस्पताल मन्दसौर और बाद में गंभीर हालत में कोठारी हॉस्पिटल मन्दसौर में भर्ती कराया गया है। अनपढ़ होने का फायदा उठाकर कराई गई कथित फर्जी रजिस्ट्री आवेदन में बताया गया कि हर्ष विहार कॉलोनीए किटियानी वार्ड क्रमांक.4 स्थित लोहे की शटर वाली दुकान पर प्रार्थीया व उसके पति का संयुक्त स्वामित्व व कब्जा है। आरोप है कि जाहिद खां पिता नाहर खांए निवासी अभिनन्दन एक्स मन्दसौर ने ब्याज के नाम पर पैसे उधार देकर पति को कोर्ट ले जाकर धोखे से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में ज्ञात हुआ कि दुकान की कथित रूप से अवैध व फर्जी विक्रय रजिस्ट्री आरोपी के पक्ष में करा ली गईए जबकि प्रार्थीया स्वयं उस दुकान की सहखातेदार है। मारपीट कर सामान बाहर फेंकने का आरोप पीड़िता ने बताया कि दिनांक 02/01/2026 को आरोपी जाहिद खांए कमल पहलवानए अरबाज पिता युसुफ एवं अन्य लोग दुकान पर पहुंचेए जबरन घुसकर मारपीट की और दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि श्हम किसी से नहीं डरतेए शिकायतें भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकीं।श् पूर्व शिकायतों पर कार्यवाही नहीं होने का आरोपमुस्कान ने बताया कि इससे पहले भी उनके पति द्वारा 24/11/2025 को तथा स्वयं उनके द्वारा 19/12/2025 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की गई थी। इसके अलावा 02/01/2026 को मुख्यमंत्री आईजी उज्जैन एवं पुलिस अधीक्षक मन्दसौर को भी आवेदन दिए गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। एसपी से सुरक्षा व कार्रवाई की मांगपीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपीगण के विरुद्ध धोखाधड़ी अवैध वसूली धमकी, मारपीट एवं आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज किया जाए तथा परिवार की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *