ब्रह्माकुमारी संस्था ने वरिष्ठजनों के लिए राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया

ब्रह्माकुमारी संस्था ने वरिष्ठजनों के लिए राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया

मंदसौर

Shares

ब्रह्माकुमारी संस्था ने वरिष्ठजनों के लिए राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया

मंदसौर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार वरिष्ठजनों के लिए आयोजित किए जा रहे  ध्यान कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंदसौर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आत्म कल्याण भवन द्वारा वृद्धाश्रम एवं आत्म कल्याण भवन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्वीकृत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत  किया गया।

आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक शांति, भावनात्मक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठजनों के लिए विशेष राजयोग ध्यान सत्र तथा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य वृद्धावस्था में एकाकीपन को दूर करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठजनों का समाज निर्माण में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, इसलिए उन्हें कभी भी स्वयं को उपेक्षित नहीं समझना चाहिए। उन्होंने राजयोग ध्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए मानसिक शांति और आत्मिक सशक्तिकरण के लाभ बताए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वृद्धजनों का तिलक, बैज एवं पुष्प देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात् आध्यात्मिक गीत के माध्यम से राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। बहनों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है, जिनमें नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे अभियान शामिल हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने सहभागिता की।  कार्यक्रम के समापन पर सभी वृद्धजनों को ईश्वरीय सौगात, प्रसाद, मिठाई एवं फल वितरित किए गए।

ALSO READ -  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के मंत्रीगण, सहमंत्री गण, शिक्षा मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता के प्रयास से मीटिंग हुई सम्पन्न

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *