संजय गांधी उद्यान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लगेगा पुस्तक मेला : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

संजय गांधी उद्यान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लगेगा पुस्तक मेला : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

मंदसौर

Shares

संजय गांधी उद्यान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लगेगा पुस्तक मेला : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

कलेक्टर ने अधिकारियों संग पुस्तक मेला स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर की अपील: पालक व विद्यार्थी पुस्तक मेले का लाभ लें, पुरानी किताबें करें दान

मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने अधिकारियों के साथ पुस्तक मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। जिले में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक संजय गांधी उद्यान (पं. मदनलाल जोशी सभागृह) में पांच दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा तथा प्रतिदिन यह मेला दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से सभी प्रकार की शैक्षणिक पुस्तकें एवं कॉपियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुविधाजनक एवं कम दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। मेले में 15 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ लें। साथ ही, जो विद्यार्थी नई कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं, वे अपनी पुरानी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री मेले में स्थापित पुस्तक बैंक स्टॉल पर दान करें, जिससे अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता मिल सके।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *