भाजपा समर्थक दल ने किया पवन जी पाटीदार का भव्य स्वागत !
नीमच – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पवन जी पाटीदार को नियुक्त होने पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के पदाधिकारियों एवं समाज सेवीयो ने उनके अविस्मरणीय (यादगार) अवतरण दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंच कर गले में सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा डाल माला पहना मिठाई खिला पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत !
इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के नव नियुक्त किसान प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवती लाल (रोहित) माली ने बताया कि आज हम साक्षत भगवान श्री पवन पुत्र हनुमान की छवि पवन पाटीदार जी में देख रहे हैं इनकी पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर भाजपा और जनहित की अपार सेवाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा के उच्च स्तरीय पार्टी के पदाधिकारियों ने जो अहम ओर महत्वपूर्ण जवाबदारी सोपी है वो पुरे प्रदेश के साथ साथ प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों को मजबूती प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती की ओर अग्रसर करेगा इन्होंने नीमच जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए नीमच जिले को भाजपा मयी बनाया था इनके नेतृत्व में भाजपा ने यार्ड पार्षद से लेकर पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका, नगर परिषद, ओर जिले की तीनों विधानसभा भाजपा कि झोली में डाल पवनपुत्र भगवान श्री हनुमान जी की भांति कांग्रेस मयी रावण कि लंका डहाकर जिले के चाहु ओर भाजपा का परचम लहराया था ये एक ऐसे नेता हैं जो कि भाजपा के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर पार्टी के छोटे छोटे कार्यकर्ताओं एवं आमजनो को हजारों की भीड़ में भी नाम से पहचान लेते हैं और इनकी एक विशेष ख़ासीयत रही है ये कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखते हैं और इनकी प्रदेश स्तरीय उपलब्धि के लिए कल्याण कमलमय समर्थक समिति परिवार इनको ओर पार्टी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों को धन्यवाद ओर कोटि कोटि साधुवाद देते हैं !
इस अवसर पर समाज सेवी करण नकवाल, कल्याण कमलमय समर्थक समिति के प्रदेश महामंत्री भगवती लाल (रोहित) माली, प्रदेश सचिव मोहन यादव, जिला महामंत्री विशाल राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार,भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विशाल यादव, दिपेंद्र (कालू) लोधा, खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जिला अध्यक्ष धनगर, भाजपा नेता शोकीन पामेचा,नन्नू भाई, मोंटू यादव,अमन घारू आदि उपस्थित रहे !

