सरवानिया महाराज में भाजपा ने मनाई रानी अहिल्या बाई की जयंती
सरवानिया महाराज :- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यशलोक देवी अहिल्याबाई की 300वी जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई जा रही है। इसी कड़ी में जावद विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम सरवानिया नगर परिषद डोम में अयोजित किया गया। जिसमे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कार्यक्रम प्रभारी अवंतिका जाट, संयोजक मीना जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों ने देवी अहिल्याबाई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके पश्चात अतिथियों का भाजपाए दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि पुण्यशलोक देवी अहिल्याबाईने अपने पुत्र को भी अन्यायपूर्ण आचरण के लिए दंडित किया। अहिल्याबाई होलकर की विरासत आज भी जीवित है। उनका जीवन आज भी शासन, सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरणाप्रद है। कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वराज, सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक रानी अहिल्याबाई का जीवन हमें राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जावद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेश कुमार देवड़ा व आभार सतीश व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
ये भी पढ़े – सरवानिया महाराज में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई