ग्राम कुचड़ोद में चारभुजा मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

ग्राम कुचड़ोद में चारभुजा मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंदसौर

Shares

ग्राम कुचड़ोद में चारभुजा मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

मन्दसौर। धुंधड़का मंडल के ग्राम कुचड़ोद में प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा द्वारा (स्वीकृत राशि 38 लाख रु.) व राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा (स्वीकृत राशि 7 लाख रु.) तथा ग्रामवासियों के सहयोग से चारभुजा मंदिर के जीर्णाेद्वार के भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा के साथ सहभागिता करने पर सभी ग्रामवासियों को माननीय उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करी।
यह पुनीत कार्य क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और परंपरा को नई ऊर्जा देगा जिससे सुख,शांति और समृद्धि आएगी । यह पवित्र अवसर सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय और शुभ आर्शीवाद लेकर आया जिसके लिये सम्पूर्ण गांव में सबके मन में सुकून भरा अपार हर्ष छा गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री अपर्णा दीदी नागदा, पूज्य महंत श्री संतदास जी महाराज, मंडल महामंत्री श्री पुष्कर बैरागी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री प्रेमसिंह पंवार, सरपंच श्री कारूलाल भील,सरपंच श्री श्यामदास बैरागी, उप सरपंच श्री बिहारीलाल गोयल, योग गुरू बंशीलाल टांक, पटेल श्री दशरथ कुमावत, श्री रमेश टेलर, अजा मोर्चा जिलामंत्री श्री परशुराम परिहार, श्री अभिषेक जैन,श्री कारुलाल परमार, श्री निर्मल टेलर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें ।

Shares
ALSO READ -  पर्ची से पेट्रोल, डीजल भरने के मामले में सुवासरा एवं सीतामऊ में एक-एक पेट्रोल पंप सील
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *