भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक संपर्क अभियान के दौरान विधायक श्री परिहार से की मुलाक़ात!

Shares

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक संपर्क अभियान के दौरान विधायक श्री परिहार से की मुलाक़ात!

नीमच – भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच द्वारा प्रांतीय आव्हान पर नीमच क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की टोली के साथ श्रमिकों से संपर्क अभियान को निरंतर जारी रखते हुए आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार से उनके निवास पर पहुंच मुलाकात कर उन्हें भारतीय मजदूर संघ के द्वारा पूरे देश में अपने स्थापना के 70वर्षों पूरे करने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे श्रमिक संपर्क अभियान की जानकारी से अवगत कराया साथ ही भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा ने इस कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार से श्रमिक संपर्क अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया भारतीय मजदूर संघ के साथ विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भारतीय मजदूर संघ अमर रहे,कौन बनता हिन्दुस्तान भारत का मजदूर किसान जैसे लोकप्रिय जयघोष से गुंजायमान कथ भारतीय मजदूर संघ का मनोबल बढ़ाया श्रमिक संपर्क अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई !

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला अध्यक्ष नितिन साहू, जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा, बिजली कर्मचारी महासंघ के राजेंद्र कुमार जैन, दिनेश शर्मा,भा.म.स. के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवल, सौरभ चौहान, राजमल व्यास पूर्व भा.म.स. जिलाअध्यक्ष मनीष नागदा,जगदीश बागड़ी, प्रशांत कुशवाह ,जिला सहकारी बैंक के अरुण कुमार चौहान , पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे!

ये भी पढ़े – सरस्वती शिशु मंदिर मोड़ी में मंडल सयोंजक की विकासशील गति को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment