महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर दी जानकारी

महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर दी जानकारी

नीमच

Shares

महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर दी जानकारी

दशहरा मैदान से किलेश्वर महादेव मंदिर तक निकली रैली; सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरक

नीमच – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह रैली जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) लेडीज विंग और जिटो यूथ विंग, नीमच द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई। इस रैली के माध्यम से कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली में करीब 80 से 90 कारों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के दशहरा मैदान से हुई, जहां प्रतिभागी महिलाएं एकत्रित हुईं। कार्यक्रम में डीआईजी मेडिकल सीआरपीएफ डॉ. पद्मा चौधरी, स्पेशल मेडिकल ग्रेड-1 डॉ. संस्कृति शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, डॉ. मनीष चामड़िया, डॉ. मनीषा चमड़िया, सत्येंद्र सिंह राठौर तथा जिटो महिला विंग नीमच की अध्यक्ष श्रीमती रिकूं राठौर मंचासीन रहीं। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।

जागरूकता रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। रैली विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, शोरूम चौराहा (शिवाजी सर्कल), अंबेडकर मार्ग, एलआईसी चौराहा, लायंस पार्क, सीआरपीएफ रोड और पटेल सर्कल से गुजरते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान महिलाओं ने वाहनों पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े पोस्टर और संदेश लगाकर लोगों को जागरूक किया।

ALSO READ -  गो तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व वाहनों को राजसात करने हेतु विहिप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रैली के समापन के बाद किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें जिटो महिला विंग की बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी।

इस दौरान कैंसर विषय पर डॉ. मनीषा चमड़िया ने संबोधित करते हुए कैंसर के प्रति जागरूकता, इसके शुरुआती लक्षणों और समय रहते जांच कराने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से कैंसर जैसी बीमारी का समय रहते उपचार संभव है। वहीं थैलेसीमिया विषय पर सत्येंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए इस आनुवांशिक बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम संभव है तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आयोजन में महिलाओं का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही। कार्यक्रम में सभी वर्ग की करीब 200 से अधिक महिलाओं ने सहभागीता की।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *