जानलेवा हमला, घरों में घुसकर तोड़फोड़, जातिसूचक गालियों से दहशत फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

जानलेवा हमला, घरों में घुसकर तोड़फोड़, जातिसूचक गालियों से दहशत फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

मंदसौर

Shares

जानलेवा हमला, घरों में घुसकर तोड़फोड़, जातिसूचक गालियों से दहशत फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

मंदसौर। नववर्ष 2026 की रात मंदसौर जिले के ग्राम लादूसा (रेल मगरा धुंधडका) में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026, रात्रि लगभग 8 बजे, अज्ञात हमलावरों ने दो वाहनों (मोटरसाइकिल एमपी14 जेएफ 4895 एवं वाहन एमपी14 बी023) से आकर ग्रामीणों के घरों पर पत्थरों से हमला कर दिया।घटना के समय पीड़ित परिवार अपने घरों में भोजन बना रहे थे। अचानक हुए हमले से ग्रामीण घबरा गए, कई लोगों को चोटें आईं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियाँ भी दीं।हमलावरों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़, घरेलू सामान को नुकसान पहुँचाने और पूरे इलाके में भय व आतंक का माहौल पैदा करने का भी आरोप है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे डर और असुरक्षा के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।पीड़ित ग्रामीणों ने इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, मंदसौर को आवेदन सौंपते हुए मांग की है कि घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं दोबारा भी हो सकती हैं। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़ित परिवारों को सुरक्षा एवं न्याय प्रदान करने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *