ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की बैठक संपन्न

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की बैठक संपन्न

मंदसौर

Shares

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की बैठक संपन्न

नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

मंदसौर। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश जिला और तहसील स्तर की कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाना, मोनू बसेर, साहिल मिश्रा एम आर् मिश्रा, प्रकाश भाना और मुबारिक मसूरी की विशेष उपस्थिति में नई टीम की घोषणा हुई। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा फील्ड में मिलने वाली धमकियां फर्जी मुकदमे और प्रशासनिक उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सुरक्षा की बात की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन शासन, प्रशासन से ठोस संवाद करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। नई कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निलेश शर्मा, संभाग मीडिया प्रभारी के रूप में बाबूलाल चौधरी भालोट, निलेश शर्मा ;नारायणगढ़ को नियुक्त किया गया है। शहजाद हुसैन प्रदेश प्रभारी, दीपक प्रजापती मल्हारगढ़ को प्रदेश प्रचार मंत्री बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मुकेश धनगर को कमान सौंपी गई है। जिला स्तर पर नरसिंह बड़ोदिया मंदसौर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं तहसील स्तर पर रमेश प्रजापत को तहसील मीडिया संरक्षक किशोर पाटीदार को तहसील मीडिया प्रभारी और राहुल पाटीदार को तहसील महामंत्री बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और निर्भीकता से पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि पत्रकारों की सामूहिक आवाज बुलंद करने के लिए जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *