बोर्ड परीक्षार्थियों का एबीवीपी ने तिलक लगाकर किया स्वागत एवं उत्साहवर्धन

बोर्ड परीक्षार्थियों का एबीवीपी ने तिलक लगाकर किया स्वागत एवं उत्साहवर्धन

राजस्थान

Shares

बोर्ड परीक्षार्थियों का एबीवीपी ने तिलक लगाकर किया स्वागत एवं उत्साहवर्धन

प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के पहले दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। जिसके चलते केंद्र के बाहर सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। इस मौके पर नगर मंत्री सुदर्शन शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत ही सबसे बड़ी पहचान है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ो, सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी उन्होंने परीक्षार्थियों से निडर होकर, तैयारी और धैर्य के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया। इस मौके पर हर्ष प्रजापत पूर्णिमा प्रजापत तनिष्क बैरागी भावेश सुथार कुणाल त्रिवेदी राहुल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  धरोहर बचाओ संघर्ष समिति प्रतापगढ़ के बैनर तले अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *