मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से आयुषी के हृदय की हुई निःशुल्क सर्जरी

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से आयुषी के हृदय की हुई निःशुल्क सर्जरी

खंडवा

Shares

सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से आयुषी के हृदय की हुई निःशुल्क सर्जरी

खण्डवा – मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के विकासखण्ड पंधाना के ग्राम केदारखेड़ी के निवासी शुभम पटेल की बेटी आयुषी उम्र 3 वर्ष को बचपन से ही हृदय संबंधी समस्या थी। उन्होंने आयुषी को जिला अस्पताल खण्डवा में शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाया था। उनके द्वारा उपचार दिया गया। श्री शुभम ने कहा कि बच्ची छोटी थी, इसलिए सर्जरी नही की गयी थी। आरबीएसके की टीम द्वारा जांच कर उन्हें सर्जरी के लिए अरविन्दो हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया था। शुभम ने अपनी बेटी आयुषी की जांच कराई जिसमें उसके दिल में छेद बताया गया। अरविन्दों अस्पताल इंदौर में 28 फरवरी 2025 को भर्ती कर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से आयुषी की निःशुल्क सर्जरी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा की गई। शुभम ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। शुभम ने बताया कि आयुषी अब पूरी तरह स्वस्थ है और स्वास्थ्य लाभ घर पर ले रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़े – श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Shares
ALSO READ -  कर्मभूमि एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *