आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन।

आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन।

मंदसौर भोपाल

Shares

आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन।

एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन मे प्रदेशभर के आप नेता हुए शामिल।

भोपाल/मंदसौर। आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर की अध्यक्षता मे दिल्ली से आए 15 प्रदेश सह प्रभारी भी सम्मेलन मे उपस्थित रहे।

आगामी 5 अप्रैल से पुरे प्रदेश मे ज़ोन स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन तय हो चुके है, आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में सांगठनिक मजबूती के लिये प्रदेश को 13 ज़ोनो मे विभाजित किया है। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के नवीन कार्यकारिणी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर ने कहा मध्यप्रदेश मे केजरीवाल मॉडल को घर घर पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करना है नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया की प्रत्येक पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जायेगी, तय समय सीमा मे सभी को पूरी ताकत मेहनत व ईमानदारी से अपने पद के साथ न्याय करना होगा।

श्री तोमर का कहना है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंद केजरीवाल जी को मध्यप्रदेश के सभी क्रन्तिकारी साथियों पर विश्वास है कि आप सभी जिम्मेदार साथी मध्यप्रदेश मे शूचिता की राजनीति की नींव रखेंगे। मध्यप्रदेश को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से लूटने का काम किया हैँ अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी रोजगार जैसे अपने मौलिक अधिकारों से मध्यप्रदेश की जनता आज भी वंचित है,

मध्यप्रदेश पूरी तरह कर्ज मे डूब चूका है, मध्यप्रदेश में लाखो बच्चें कुपोषण का शिकार है,

चारो तरफ घोटालों के सिवाए कुछ नजर नहीं आता, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है,भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु है,मध्यप्रदेश की जनता को इन दोनों पार्टियों के जाल से बाहर निकलना ही होगा, अब मध्यप्रदेश मे भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल को जन जन तक प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी और निश्चित ही प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप मे एक मौका जरूर देगी।

ALSO READ -  श्री तीन छत्री बालाजी धाम में पर चल रहा श्री तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव

दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा के बाद आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश मे पूरी ताकत झोंक दी है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने तय किया हैँ आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश मे आगामी सारे चुनाव पूरी ताकत व दमख़म से लड़ेगी।

रतलाम जोन से पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

इस सम्मेलन में रतलाम जोन के अंतर्गत मंदसौर, नीमच, रतलाम जिले से पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.नवीन कुमार अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़, प्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बालचंद वर्मा, रतलाम जिला अध्यक्ष संयम शर्मा, मंदसौर जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, नीमच जिला अध्यक्ष राजू पाल एवं जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत आदि सम्मिलित हुए एवं प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्रसिंह तोमर एवं नवनियुक्त रतलाम जोन प्रभारी श्री प्रवीण झा से वन टू वन चर्चा कर, आगामी विभिन्न स्तरों के चुनाव पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई। यह जानकारी रतलाम जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *