यातायात पुलिस एवं आरटीओ की बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

यातायात पुलिस एवं आरटीओ की बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

नीमच

Shares

यातायात पुलिस एवं आरटीओ की बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

नीमच, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान , सूबेदार सोनू बडगूजर, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर द्द्वारा मय यातायात टीम व आरटीओ टीम के साथ-साथ मिलकर यात्री बसो॑ की चेकिंग की ,
यात्री बसों की चेकिंग के दौरान आरटीओ एवं यातायात द्वारा बसों की फिटनेस, बीमा ,परमिट मुख्य तौर पर चेक किए गए। वाहनों में किसी भी प्रकार के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर आरटीओ एवं यातायात द्वारा संयुक्त रूप से चालानी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि सभी बस चालकों को हिदायत दी गई कि बदलते मौसम में बारिश के कारण रास्ते खराब होने से तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं अत्यधिक होती है ऐसे में सभी वाहन चालक अपनी गति सीमा को निश्चित रखेंगे वह निर्धारित गति सीमा से बाहर वाहन ना चलावे॑ जिससे की दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

ये भी पढ़े –  विधायक परिहार ने किया रेवली-देवली में 25 लाख के कार्यों का लोकार्पण

Shares
ALSO READ -  ग्राम मोड़ी में बहरूपियों ने दी दस्तक , बच्चों को किया मनमोहित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *