भाजपा ने तिरला मंडल पर विजय मिलने पर आतिशबाजी के साथ मिठाई बाटी

भाजपा ने तिरला मंडल पर विजय मिलने पर आतिशबाजी के साथ मिठाई बाटी

धार

Shares


तिरला :- भाजपा ने तिरला मंडल पर विजय मिलने पर आतिशबाजी के साथ मिठाई बाटी, विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले तिरला ब्लॉक मे इस बार भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार के नेतृत्व मे 35 वोट से जीत हासिल की जबकी पिछले विधानसभा 2018 के विधानसभा चुनाव में तिरला ब्लाक से भाजपा को 1265 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था।
इस विधानसभा चुनाव में भी यही कयास लगाए जा रहे थे। की कांग्रेस के इस अभेद किले को किले को लेकर भाजपा ब्लाक से विजय हो पाएगी या नही। किंतु इस बार ब्लॉक के कद्दावार भाजपा नेता महेश रावला कांग्रेस छोड़कर भाजपा वर्ष 2020 में आ गए थे। रावलाजी के द्वारा भाजपा दामन थामें जाने में बाद भाजपा तिरला मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार ने भी ब्लाक में भाजपा को जिताने के लिए सक्रियता साथ रणनीति बनाई। व वर्षो से तिरला ब्लाक जितने वाली कांग्रेस को इस बार ब्लाक से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वही चुनाव बाद से ही ब्लॉक तिरला के कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे किये जा रहे थे। जबकि भाजपा से बाग़ी हुए राजीव यादव ने भी तकरीबन तिरला विकासखंड से 1000 मत प्राप्त किये थे। जोकि माना जाता है कि कही न कही उन्होंने भाजपा में जाने वाले मतों को ही निर्दलीय फार्म भरकर प्रभावित कर प्राप्त किये थे। इसके बावजूद भी
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य कर भाजपा को तिरला मंडल से बढ़त दिलाई।

हम हमेशा क्षेत्र के जनता के साथ निरन्तर विकास एवं सकारात्मक कार्यो के द्वारा जुड़े रहेंगे व सेवा के लिए हमेशा तत्तपर रहेंगे। आगामी चुनावों में हम तिरला मंडल से भाजपा के मतों की लीड को और बढ़ाएंगे-
तिरला भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार

ALSO READ -  कटघड़ा में नर्मदा नदी के निर्माणधीन पुल से चोर छोटा हाथी वाहन से चोरी कर रहे सरिया,बाइक छोड़कर भागे,पुलिस ने किए जप्त चोरों के हौसले बुलंद

मुझे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के समय ही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया था। फिर हम क्षेत्र से अच्छे मत लाये कहि न कही भाजपा को अधिक मत मीले है क्षेत्र में हम जनता से जुड़ कर कांग्रेस के पक्ष में और मत जुटाएंगे, हमे भी क्षेत्र से अच्छे मत मिले है। क्षेत्र की जनता का आभार- कृष्णा पाटीदार तिरला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

also read ~ विधानसभा प्रभारी राकेश भारद्वाज किया ऐसा मैनेजमेंट की भितरघातियों के सारी तिकड़में हुई फैल

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *