नीमच शहर का इंदिरा नगर क्षेत्र और काली अंधेरी रात, जब बाइक से पहुंचे मुंह पर कपड़ा बांधे ये बदमाश, क्षेत्र में डर का माहौल

नीमच शहर का इंदिरा नगर क्षेत्र और काली अंधेरी रात, जब बाइक से पहुंचे मुंह पर कपड़ा बांधे ये बदमाश, क्षेत्र में डर का माहौल

नीमच

Shares

नीमच।शहर के नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर स्थित बरूखेड़ा रोड़ पर बीती रात कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह लूट घर के बाहर टहल रहे पद्म सिंह राठौड़ नामक युवक के साथ हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक पर 2 अज्ञात लोग आए। इस दौरान पद्म सिंह राठौड़ अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने युवक को चाकू की नोक पर अगवा किया। इसके बाद उसे बरुखेड़ा रोड पर एकांत स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। सोने की चेन, कान की बाली और फोन-पे पर 30 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक जैसे-तैसे घर पहुंचा। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shares
ALSO READ -  शा. उ. मा.वि. जावी के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *