रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए अजगर को सुरक्षित अपने नियंत्रण में लिया तथा बाद में उसे प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता और टीम की सूझबूझ से वन्यजीव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
**रेस्क्यू टीम में इनका रहा सराहनीय योगदान**
. डिप्टी रेंजर श्री अंतिम हरित
2.बीट गार्ड श्री सुमित भदौरिया
. वाहन चालक श्री राहुल सोनी
4 सुरक्षा श्रमिक श्री भेरू एवं श्री बागदीराम
वन विभाग की टीम द्वारा समय पर पहुंचकर किए गए सफल रेस्क्यू की ग्रामीणों ने सराहना की।
*वन विभाग की अपील:* वन्यजीवों को देखकर घबराएं नहीं और न ही उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
WhatsApp Group
Join Now
