भारतीय संविधान ,आरक्षण एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय अजा कार्यकर्ता सम्मेलन 22 को नीमच में,

Uncategorized

Shares
नीमच 20 सितंबर।( केबीसी न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के तत्वाधान में संविधान आरक्षण एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नीमच अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 22 सितंबर मंगलवार सुबह 11बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आर्य और जिला महासचिव किशन जैनवार ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नीमच अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राकेश जावरिया करेंगे कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंदसौर जिला प्रभारी हीरालाल परमार नीमच जिला प्रभारी महेश वीरवाल होंगे। राकेश जावरिया ने बताया कि भारतीय संविधान आरक्षण और लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेजी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लोकतंत्र की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं उनके हाथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी एवं अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसुचित जाति विभाग जिला नीमच द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी ब्लॉक से सभी कार्यकर्ता सहभागी बन कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Shares
ALSO READ -  अपनी आन बान शान तिरंगे के लिए घर से निकलकर तिरंगा यात्रा को भव्य बनाएं
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *