रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

नीमच

Shares

रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

स्वच्छता, जलप्रदाय एवं फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती मयुरी जोक ने शुक्रवार को रतनगढ़ नगर परिषद का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, जलप्रदाय व्यवस्था, फिल्टर प्लांट एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता एवं जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमप्रकाश शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डूडा कार्यालय के श्री जानकीलाल प्रजापत सहित नगर परिषद के संबंधित शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  मिट्टी एवं मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 8 डम्पर, एक जे.सी.बी. जप्त 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *