तृतीय श्रावण सोमवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ मनोकामना अभिषेक में 71 अभिषेकार्थियों ने किया अभिषेक
मंदसौर । तृतीय श्रावण सोमवार को श्री पशुपतिनाथ मंदिर स्थित आराधना भवन में आयोजित मनोकामना अभिषेक में 71 अभिषेकार्थियों ने अभिषेक किया। प्रारंभ में मंच पर प्रतिष्ठित रजत प्रतिमा का पूजन योग गुरू बंशीलाल टांक, सत्यनारायण पाटीदार गुराड़िया देदा, महेशनाथ भाटी, रामप्रसाद रत्नावत शामगढ़, दशरथसिंह चुण्डावत ठि. कुनी जिला प्रतापगढ़ (राज.), मनोहरदास बैरागी रतलाम आदि ने किया।
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे तक अभिषेक होता है जिसमें एक साथ समूह में कई अभिषेकार्थी जोड़ों (दम्पत्ति) सहित अभिषेक में भाग लेते है। अभिषेक पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला के परम विद्वान आचार्य पूज्य विष्णुप्रसाद ज्ञानी के मार्गदर्शन में वैदिक मत्रों और भगवान शिव का प्रसिद्ध स्त्रोत शिव महिमन्न स्त्रोत के मंत्रों से कराया जाता है। अभिषेक का समापन 27 अगस्त का होगा।
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने अधिक से अधिक संख्या में अभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना का लाभ लेने का आग्रह किया है।

