जांगिड़  ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

जांगिड़  ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

मंदसौर

Shares

जांगिड़  ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

मंदसौर/अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा नई दिल्ली शाखा मंदसौर  की महिला मंडल द्वारा सावन मास के अवसर पर लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया यह उत्सव महिलाओं में सामाजिक जागृति और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया गया इस अवसर पर समाज की समस्त महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव की आराधना की एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की प्रतिभा को निकालने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई   महिला मंडल द्वारा लहरिया उत्सव का प्रथम आयोजन किया गया जिसे मंदसौर शहर की नयापुरा एवं चंद्रपुर पंचायत के महिला मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्यों    ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दी तथा आयोजन में भाग लिया उपस्थित महिलाओं द्वारा महासभा की रूपरेखा के अनुसार आगे और भी आयोजन करने का संकल्प लिया एवं महासभा में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले महिलाओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया जहांगीर ब्राह्मण महासभा नई दिल्ली के महिला मंडल के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिमराज ने महासभा की ओर से सभी का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं महासभा के बैनर तले सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन किया उसके लिए भी संयोजकों का भी आभार एवं धन्यवाद व्यक्त व्यापित किया गया स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ



Shares
ALSO READ -  एडीफाई शिशुवन स्कूल से राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मुख्य परीक्षा में दो विद्यार्थियों का चयन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *