जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ

जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ

मंदसौर

Shares

जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ

मंदसौर 14 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में  जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें थीम आधारित जेंडर संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि घर के कामों में बिना किसी जेंडर भेद के सहयोग करें। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून यौन उत्पीड़न रोकथाम संबंधित कानून की जानकारी दी गई। खाना बनाना, साफ-सफाई या बच्चों की देखभाल केवल महिलाओं का काम नहीं है, बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी है। घर पर ही लड़कों और लड़कियों को समान जिम्मेदारियां और अवसर दें ताकि वे एक-दूसरे के काम और संघर्षों को समझ सकें। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं करना है। सायबर सुरक्षा संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181,1098,112,1930 की जानकारी दी गई।

Shares
ALSO READ -  मंदसौर जिले से  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *